रायपुर। राजधानी रायपुर में एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। तेलीबांधा थाना इलाके में स्थित फाइव स्टार होटल हयात में पुलिस ने दबिश देकर दलाल सहित 11 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लड़कियां देश के अलग अलग राज्यों से जिस्मफरोशी के लिए होटल हयात लाई गई थी।
पुलिस ने ये कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की है। बताया जा रहा है कि पुलिस को लंबे समय से दूसरे राज्यों से लड़कियां लाकर जिस्मफरोशी कराए जाने की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद रविवार को पुलिस की टीम ने होटल हयात में दबिश दी और 11 लड़कियों सहित दलाल को धर दबोचा।
सभी को गिरफ्तार करने के बाद तेलीबांधा थाना लाया गया है। सभी के ऊपर पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।