राजधानी रायपुर में एनआइटी की एक छात्रा ने अज्ञात कारणों से हास्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर आमानाका थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका मूलत: आंध्रप्रदेश के वेस्ट गोदावरी की रहने वाली थी। घटना की जानकारी उसके स्वजन को दे दी गई है।(student of NIT college)
Read more:राजधानी रायपुर में नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्रियों में पड़ा छापा,10 करोड़ की नकली दवाइयां जप्त
एएसपी पश्चिम देवचरण पटेल ने बताया कि बुधवार रात 12 से एक बजे के बीच गीतानगर स्थित हास्टल में एनआइटी सेकेंड इयर की छात्रा पिंदीलेशिया (21) ने रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा का शव फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए आंबेडकर अस्पताल भिजवाया। मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।(student of NIT college)
Read more:बालको ने सर्वश्रेष्ठ जन जागरूकता कार्यक्रम के लिए जीता पीआरएसआई राष्ट्रीय पुरस्कार-2022.
वह पिछले दो साल से हास्टल में रहकर यहां पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य संबंधी कारणों से छात्रा काफी परेशान रह रही थी। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।